सुप्रीम लीडर की ओर से ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के राष्ट्रपति पद की पुष्टि का प्रोग्राम इमाम ख़ुमैनी इमामबाड़े में आयोजित हुआ। ईरान के इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई के हस्ताक्षरित आदेश से डाक्टर हसन रूहानी आज से क़ानूनी रूप से ईरान के राष्ट्रपति हो गये। ईरान के नये राष्ट्रपति की कानूनी कार्यावधि चार साल पर आधारित होगी। राष्ट्रपति पद की पुष्टि के समारोह में राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद, संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी, हित संरक्षक परिषद के अध्यक्ष आयतुल्लाह हाशेमी रफसन्जानी और न्यायपालिका प्रमुख आयतुल्लाह सादिक आमुली लारीजानी सहित दूसरे बहुत सारे अधिकारी मौजूद थे। डाक्टर रूहानी, राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में पचास देशों के अधिकारी भाग लेंगे।














