सीरिया से मिली ख़बरों के अनुसार पश्चिमी और अरब देशों का समर्थन पाए हुए आतंकवादी तिलक्लख़ शहर में मासूम जनता की हत्या कर रहे हैं।तिलकलख़ शहर केन्द्रीय प्रदेश हुम्स में स्थित है। आतंकवादियों नें इस क्षेत्र में 6 लोगों के एक परिवार की बहुत ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी।वहाबी आतंकवादियों नें मासूम जनता की बेरहमी से हत्या के बाद उनकी लाशों को जला दिया।उधर सीरिया के उत्तरी प्रदेश हलब में आतंकवादियों नें पिछले सप्ताह 220 लोगों की हत्या की थी जिसके बारे में संयुक्त राष्ट्र नें जाँच करने का एलान किया है। सूचनाओं के अनुसार पश्चिमी और कुछ अरब देशों का समर्थन पा रहे वहाबी आतंकवादियों नें नबल शहर पर हमला किया है। इस शहर की जनता वहाबी आतंकवादियों का डटकर मुक़ाबला कर रही है। हुम्स के शहर नबल और अलज़हरा में अधिकांश आबादी शिया मुसलमानों की है।ग़ौरतलब है कि आतंकवादियों नें कई महीनों से शहरियों को घेर रखा है।
2 अगस्त 2013 - 19:30
समाचार कोड: 448321
सीरिया से मिली ख़बरों के अनुसार पश्चिमी और अरब देशों का समर्थन पाए हुए आतंकवादी तिलक्लख़ शहर में मासूम जनता की हत्या कर रहे हैं।