28 जुलाई 2013 - 19:30
बहरैनी इन्क़ेलाबी महिला क़ैदियों का मामला सबसे महत्वपूर्ण।

बहरैन में अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी में शिया महिलाओं की प्रमुख नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा की काल कोठरियों में क़ैद इन्क़ेलाबी महिलाओं का मामला सबसे महत्वपूर्ण है

बहरैन में अल-विफ़ाक़ इस्लामिक पार्टी में शिया महिलाओं की प्रमुख नें कहा है कि आले ख़लीफ़ा की काल कोठरियों में क़ैद इन्क़ेलाबी महिलाओं का मामला सबसे महत्वपूर्ण है।अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार मिस अहला मुल ख़ज़ाई नें अलनईम गाँव की महिलाओं से बातचीत में कहा कि बहरैन के इन्क़ेलाबी और राजनीतिक संगठन आले ख़लीफ़ा की काल कोठरियों में क़ैद महिलाओं के मामले को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश कर रहे हैं और अन्तर्राष्ट्रीय संगठन, मानवाधिकार से सम्बंधित समूह, महिलाओं के अधिकारों के लिये काम करने वाले संगठनों से सम्पर्क में हैं।उन्होंने बहरैन के इन्क़ेलाब में महिलाओं की मुख्य भूमिका और अपनी पहचान को बनाए रखने में उनके प्रयासों पर ज़ोर दिया है और कहा कि हमारा इन्क़ेलाब शांतिपूर्ण है।स्पष्ट रहे कि आले ख़लीफ़ा की काल कोठरियों में बच्चों और महिलाओं को क़ैद कर रखा है और उन्हें शारीरिक यातनाएं दी जाती हैं।बहरैन की जनता अपने हनन हुए अधिकारों को फिर से पाने और आले ख़लीफ़ा की अत्याचारी पॉलिसी के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है।