25 जुलाई 2013 - 19:30
दमिश्क में कार बम धमाका, 72 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में अलसयूफ़ स्क्वाएर पर एक कार बम धमाके में 10 लोगों की मौत और 62 लोग घायल हो गए। सीरिया की न्यूज़ एजेंसी के अनुसार चुम्बकीय बम डाक्टर रग़दुल फ़रा की गाड़ी पर लगाया गया था जो आँखों की बहुत ही मशहूर डाक्टर थीं

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में अलसयूफ़ स्क्वाएर पर एक कार बम धमाके में 10 लोगों की मौत और 62 लोग घायल हो गए। सीरिया की न्यूज़ एजेंसी के अनुसार चुम्बकीय बम डाक्टर रग़दुल फ़रा की गाड़ी पर लगाया गया था जो आँखों की बहुत ही मशहूर डाक्टर थीं।दमिश्क पुलिस चीफ़ के अनुसार वहाबी आतंकवादियों की तरफ़ से उनकी गाड़ी में चुम्बकीय बम लगाया गया और उनके गाड़ी में सवार होते ही गाड़ी को धमाके से उड़ा दिया गया जिसकी वजह से डाक्टर अलफ़रा गंभीर रूप से घायल हो गईं।डाक्टर अलफ़रा को हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। धमाके की वजह से आस पास की इमारतों को बहुत नुक़सान हुआ है और कई गाड़ियां नष्ट हो गईं हैं। सीरिया की न्यूज़ एजेंसी के अनुसार धमाके के बाद वहाँ उपस्थित लोगों नें ही घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुँचाया।