20 जुलाई 2013 - 19:30
हज़रत ज़ैनब स. के हरम के प्रशासनिक मामलों के डॉयरेक्टर शहीद।

सीरिया के ज़ैनबिया क्षेत्र में स्थित पैग़म्बरे इस्लाम हरज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स. की नवासी हज़रत ज़ैनब सलामुल्ला अलैहा के रौज़-ए-मुबारक पर सलफ़ी वहाबी आतंकवादियों नें राकेटों से हमले किये हैं जिसके फलस्वरुप हरम के प्रशासनिक कार्यों के डॉयरेक्टर अनस रूहानी शहीद हो गए हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के ज़ैनबिया क्षेत्र में स्थित पैग़म्बरे इस्लाम हरज़रत मोहम्मद मुस्तफ़ा स. की नवासी हज़रत ज़ैनब सलामुल्ला अलैहा के रौज़-ए-मुबारक पर सलफ़ी वहाबी आतंकवादियों नें राकेटों से हमले किये हैं जिसके फलस्वरुप हरम के प्रशासनिक कार्यों के डॉयरेक्टर अनस रूहानी शहीद हो गए हैं। हमले में हरम को कोई नुक़सान पहुँचने की ख़बर नहीं है लेकिन हरम के मैदान के कुछ हिस्से को नुक़सान पहुँचा है। आतंकवादियों के हमले में कई ज़ाएर घायल हो गए हैं। सलफ़ी वहाबियों के भेस में यज़ीदी आज भी मौजूद हैं, जो ख़ुदा के औलिया और रसूल स. की आल की क़बरों का भी अपमान करते हैं।सलफ़ी वहाबी यज़ीदियों और आले रसूल स. के दुश्मनों पर लानत भेजना हर शिया और सुन्नी मुसलमान की ज़िम्मेदारी है।