अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें 33 दिनों की लड़ाई में सफलता की वर्षगाँठ पर ईरानी अधिकारियों के बधाई संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि लेबनानी राष्ट्र, कड़े प्रतिबंधों के बीच रहते हुए इस्लामी रिपब्लिक ईरान की तरफ़ से की गई मदद को किसी भी हालत में भुला नहीं सकता है।ईरान के राष्ट्रपति अहमदीनेजाद, पार्लिमेन्ट के स्पीकर अली लारीजानी, विदेश मंत्री अली अकबर सालेही और पार्लिमेन्ट के विदेशी और राष्ट्रीय रक्षा कमीशन के प्रमुख नें अपने संदेश में हिज़बुल्लाह के प्रमुख को इस्राईल के विरुद्ध 33 दिनों के युद्ध में सपलता की वर्षगाँठ पर बधाई दी है।स्पष्ट रहे कि 18 जुलाई इस्राईल के विरुद्ध 33 दिन चलने वाले युद्ध की सफलता की वर्षगाँठ का दिन है।
20 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 443426
हिज़बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सय्यद हसन नसरुल्लाह नें 33 दिनों की लड़ाई में सफलता की वर्षगाँठ पर ईरानी अधिकारियों के बधाई संदेशों की सराहना करते हुए कहा कि लेबनानी राष्ट्र, कड़े प्रतिबंधों के बीच रहते हुए इस्लामी रिपब्लिक ईरान की तरफ़ से की गई मदद को किसी भी हालत में भुला नहीं सकता है।