सीरिया के राष्ट्रपति बशारुल असद नें लाज़क़िया में इस्राईली हमले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस्राईल की शत्रुतता पूर्ण कार्यवाहियों का सीरिया मुँह तोड़ जवाब देगा जिसके बारे में इस्राईल नें सोचा भी न होगा। इस्राईल सीरिया को कमज़ोर करने के लिये अलक़ाएदा आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उनसे फ़ायदा उठा रहा है।बशारुल असद नें कहा कि सीरिया के हाथ बंधे हुए नहीं हैं और सीरिया इस्राईल को मुँहतोड़ जवाब ज़रूर देगा। उन्होंने कहा कि अगर कुछ अरब देश विश्वासघात न करते तो इस्राईल का नामो निशान मिट गया होता। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया और सभी मुसलमान जानते हैं कि सऊदी अरब, क़तर और अरब के खाड़ी देश अमरीका की ग़ुलामी करने वाले देश हैं जिनकी वजह से फ़लिस्तीन के मामले का हल आज तक नहीं निकाला जा सका और इन देशों के शासकों नें हमेशा बैतुल मुक़द्दस, फ़लिस्तीन और मुसलमानों के विरुद्ध साज़िश और ग़द्दारी की है। बशारुल असद नें कहा कि सीरिया की फ़ौज इस्राईल का सामना करने के लिये तैयार है।
17 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 442330
सीरिया के राष्ट्रपति बशारुल असद नें लाज़क़िया में इस्राईली हमले की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि इस्राईल की शत्रुतता पूर्ण कार्यवाहियों का सीरिया मुँह तोड़ जवाब देगा जिसके बारे में इस्राईल नें सोचा भी न होगा। इस्राईल सीरिया को कमज़ोर करने के लिये अलक़ाएदा आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उनसे फ़ायदा उठा रहा है।