न्यूयार्क, अमरीका और पश्चिमी देशों नें एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र संघ पर दबाव बनाया है कि वह सीरिया को असलहों की आपूर्ति करने के लिये ईरान उसके लेबनानी साथी हिज़्बुल्लाह पर कठोर कार्यवाही करे। अमरीका नें संयुक्त राष्ट्र संघ की सिक्योरिटी काउंसिल और प्रतिबंध लगाने वाली कमेटी से कहा है कि ईरान को संयुक्त राष्ट्र के नियमों की अवहेलना से रोका जाए। यहाँ पर यह बात याद रखना बहुत ज़रूरी है कि अमेरिका स्वयं ही हमेशा संयुक्त राष्ट्र संघ के नियमों की अवहेलना करता है और दूसरों पर आरोप लगाता है।न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सिक्योरिटी काउंसिल के प्रतिबंधों से सम्बंधित कमेटी से अमरीका नें यह माँग भी की कि कमेटी ईरान की तरफ़ से सीरिया, लेबनान, ग़ाज़ा, यमन, ईराक़ आदि को ईरान की तरफ़ से दी जा रही फ़ौजी सहायता के विरुद्ध कठोर क़दम उठाएं जाएं। इसके विपरीत अमेरिका नें स्वयं ही सीरिया में सरकार विरोधी आंतकवादियों को असलहों की सप्लाई करने का एलान किया था और वह सीरिया में अशान्ति फैलाने के लिये लगातार आतंकवादियों को ट्रेनिंग, नवीन असलहे और आर्थिक रूप से सहायता कर रहा है।
17 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 442318