संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया में तालेबानी आतंकवादियों के जाने और वहाँ पर उनके द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने सम्बंधी बातों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।इरना की की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के जनरल सिक्रेट्ररी के प्रवक्ता मॉरटेन नसीरकी नें कल विरोधियों से बात चीत करते हुए कहा कि अभी तक उन्हें सीरिया में तालेबानी आतंकवादियों के जाने और आतंकवादी गतिविधियां अन्जाम देने से सम्बंधित कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।स्पष्ट रहे कि कुछ सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी तालेबान का एक ग्रुप सीरिया में सरकार विरोधी आतंकवादियों का साथ देने के लिये सीरिया गया है और वहाँ पर आतंक की वारदातें अंजाम दे रहा है। जबकि दूसरा ग्रुप जाने की तैयारी कर रहा है।अमरीका, तुर्की, सऊदी अरब और कुछ अन्य अरब देश सीरिया के हालात को ख़राब करने के लिये सीरिया के तंकवादियों को हथियार और आर्थिक सहायता पहुँचा रहे हैं।
17 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 442316
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है कि सीरिया में तालेबानी आतंकवादियों के जाने और वहाँ पर उनके द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने सम्बंधी बातों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।