11 जुलाई 2013 - 19:30
इस्कंदरीया में अमेरिकी कौंसिलेट के सामने विरोध प्रदर्शन।

मिस्र के मुख्य शहर इस्कंदरीया में हजारों लोगों ने अमेरिकी कौंसिलेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर अमेरिकी राजदूत को बाहर किए जाने की मांग की।

मिस्र के मुख्य शहर इस्कंदरीया में हजारों लोगों ने अमेरिकी कौंसिलेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर अमेरिकी राजदूत को बाहर किए जाने की मांग की।प्रदर्शन में ज्यादातर संख्या लेबरल और उदार पार्टियों के कार्यकर्ताओं की थी। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के झंडे में आग लगा दी और मध्य पूर्व विशेषकर मिस्र के संबंध में अमेरिकी नीतियों की निंदा की। मिस्र की सेना ने इस्कंदरीया में अमेरिकी कौंसिलेट के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।