दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के आक्रमण में 21 व्यक्ति हताहत हो गए हैं। तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि तालेबान ने उरूज़गान प्रांत के अरबकियान क्षेत्र में सुरक्षा बलों के कई ठिकानों पर आक्रमण किया जिसके परिणाम स्वरूप छः व्यक्ति हताहत और तीन अन्य घायल हो गए। तालेबान ने सुरक्षा बलों के कई ठिकानों को भी अपने नियंत्रण में ले लिया। तालेबान के प्रवक्ता ने इसी प्रकार हिलमंद प्रांत में सेना के एक टैंक को भी विस्फोटित करने का दावा किया है जिसमें चार व्यक्ति हताहत और दो अन्य घायल हो गए। ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने यह दावा भी किया कि हिलमंद प्रांत के गर्मसीर क्षेत्र में कार बम के एक विस्फोट में ग्यारह व्यक्ति मारे गए। अफ़ग़ानिस्तान के सरकारी सूत्रों ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।
21 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 432583
तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि तालेबान ने उरूज़गान प्रांत के अरबकियान क्षेत्र में सुरक्षा बलों के कई ठिकानों पर आक्रमण किया जिसके परिणाम स्वरूप छः व्यक्ति हताहत और तीन अन्य घायल हो गए