तुर्की के उप-प्रधानमंत्री की ओर से माफी मांगने के बावजूद आज छठे दिन भी इस देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में दसियों प्रदर्शनकारियों को सामाजिक संगठनों में सक्रिय होने के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है, प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की की पुलिस ने अज़मीर से पच्चीस आदमियों को ट्विटर पर हालिया प्रदर्शनों के बारे में समाचार देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।अंकारा और इस्तांबूल में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया और आंसू गैस के गोले फ़ायर किए, तुर्की के उप प्रधानमंत्री की ओर से माफी मांगे जाने के बावजूद सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रहे हैं।
तुर्की के उप-प्रधानमंत्री की ओर से माफी मांगने के बावजूद
छठे दिन भी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला जारी।
4 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 426700
तुर्की के उप-प्रधानमंत्री की ओर से माफी मांगने के बावजूद आज छठे दिन भी इस देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।