अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) ने अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार लिखा है कि ज़ायोनी टीवी के राजनीतिक विशलेषक अयहूद यारी नें सीरिया के वर्तमान हालात और अलक़ुसैर की आजादी का विश्लेषण करते हुए कहा कि ओबामा और पश्चिम को सीरिया में ईरान की कामयाबी के सामने झुक जाना चाहिये।उन्होंने इस बात की तरफ़ इशारा करते हुए कि सीरिया की जंग में कई देश शामिल हैं, कहा कि वर्तमान स्थिति में इस जंग के अन्दर ईरान और रूस को कामयाबी हासिल हुई है।ईरान की कामयाबी हिज़बुल्लाह के ज़रिये और रूस की सफलता एस 300 मीज़ाइल द्वारा कही जा सकती है। यारी नें कहा कि इस जंग में ईरान की सफलता अमरीका और इस्राईल के लिये एक स्ट्रेटिजिक आपदा है।
4 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 426699
ज़ायोनी टीवी के राजनीतिक विशलेषक अयहूद यारी नें सीरिया के वर्तमान हालात और अलक़ुसैर की आजादी का विश्लेषण करते हुए कहा कि ओबामा और पश्चिम को सीरिया में ईरान की कामयाबी के सामने झुक जाना चाहिये।