सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी साना के अनुसार सीरिया के अहले सुन्नत उल्माए इत्तेहाद नें एक बयान जारी किया है जिसमें क़तर के सल्फ़ी वहाबी शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी के सीरिया के बारे में मुसलमानों के बीच फूट डालने वाले फ़तवे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उसे दीने इस्लाम और रसूल की सुन्नत के विरुद्ध बताया है। बयान में कहा गया है कि क़तरी शेख़, क़तर सरकार की तरह इस्राईली एजेण्ट है।बयान में यह भी कहा गया कि रसूल स. को मानने वालों को शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी जैसे फ़तवे देने वाले लोगों की ज़रूरत नहीं है क्योंकि रसूल स. को मानने वाले मुसलमानों को पता है कि क़तरी शेख़ क़तर की सरकार की तरह उस क्षेत्र में अमरीकी और इस्राईली उद्देश्यों को पूरा करने के लिये काम कर रहे हैं। सीरिया के अहले सुन्नत उलमा नें क़तरी शेख़ के हिज़बुल्लाह लेबनान के बारे में बयान की कठोर निंदा करते हुए मुसलमानों से कहा कि वह क़तर के फ़तवे देने वाले शेख़ के बहकावे में न आएं और यह जान लें कि मुसलमानों के बीच फूट डालने वाले लोग मुसलमानों के हमदर्द नहीं हो सकते।
4 जून 2013 - 19:30
समाचार कोड: 426694
सीरिया के अहले सुन्नत उल्माए इत्तेहाद नें एक बयान जारी किया है जिसमें क़तर के सल्फ़ी वहाबी शेख़ यूसुफ़ क़रज़ावी के सीरिया के बारे में मुसलमानों के बीच फूट डालने वाले फ़तवे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उसे दीने इस्लाम और रसूल की सुन्नत के विरुद्ध बताया है