ग़ज्ज़ा में फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि इस्राइली अधिकारियों ने फिलिस्तीनी रोगियों को ज़हर देने की कोशिश की है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ग़ज्ज़ा में फिलिस्तीनी हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि इस्राइली अधिकारियों ने फिलिस्तीनी रोगियों को जहर देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इस्राईल से आयात किए गए सेलंडरों में नटरस ऑक्साइड के बजाय कार्बन डाई ऑक्साइड पाया गया।फिलिस्तीनी हेल्थ मिनिस्टर मुफ़ीद अलमकहलाती ने कहा शिफ़ाअ अस्पताल में डॉक्टरों की चौकसी से एक बड़ी आपदा को रोका गया।उन्होंने इस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई थी, कमेटी ने इस बात की पुष्टि की कि सर्जिकल आपरेशन के लिए इस्तेमाल होने वाली NO2 गैस के बजाय सेलंडरों में CO2 गैस मौजूद थी।फिलिस्तीनी हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि रोगियों को जहर देने का जिम्मेदार इस्राईल है क्योंकि ग़ज्ज़ा के अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली नाईटरस आकसाइड गैस केवल इसराइल से बरामद होती हैं।मुफ़ीद अलमकहलाती ने कहा कि उन्होंने इंटर-नेशनल आर्गनाईज़ेशन और रेडक्रॉस को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह इस मामले की पूरी तरह से जांच करे।
27 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 423990
ग़ज्ज़ा में फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि इस्राइली अधिकारियों ने फिलिस्तीनी रोगियों को ज़हर देने की कोशिश की है।