अहलेबैत (अ.) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार दो घंटे में 21 बम धमाकों ने इराक को हिला कर रख दिया। बगदाद के 17 इलाक़ों में 21 बम धमाकों में अब तक 148 लोगों के शहीद और 600 से ज़्यादा के घायल होने की जानकारी मिली है।शिया इलाक़ों में होने वाले 21 बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किए गए, बग़दाद के सादोन, बियाअ, काज़मैन, बगदाद, अलजदीदा, उम्मुल मआलिफ जसरे दयाली, मदाएन, मैदाने हमजा, हबीबिया...... इलाक़ों में आज होने वाले कार बम धमाकों में अब तक 800 शहीद और घायल हुए हैं।
धमाकों से थर्राया इराक़, वहाबी आतंकवादियों ने खेली खून की होली
2 घंटे में 21 बम धमाके, 148 शहीद, 600 से ज़्यादा घायल
27 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 423989
बगदाद के 17 इलाक़ों में 21 बम धमाकों में अब तक 148 लोगों के शहीद और 600 से ज़्यादा के घायल होने की जानकारी मिली है।