22 मई 2013 - 19:30
बहुत जल्द ही अलकसीर शहर से हो जायेगा आतंकवादियों का सफाया।

सीरिया सेना बहुत जल्दी ही अलकसीर शहर से आतंकवादियों का सफाया करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना ने अलकसीर शहर के उत्तरी भाग की भी घेराबंदी कर ली है।

सीरिया सेना बहुत जल्दी ही अलकसीर शहर से आतंकवादियों का सफाया करने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सेना ने अलकसीर शहर के उत्तरी भाग की भी घेराबंदी कर ली है। सीरिया टीवी ने रिपोर्ट दी है कि सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ़ ऑपरेशन में सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है और हम्स के पूरे हिस्से को अपनी घेराबंदी में ले लिया है, उधर हम्स राज्य के गवर्नर अहमद मुनीर मोहम्मद ने रशिया टुडे से बातचीत में कहा कि कुछ ही घंटों में सेना पूरी तरह से शहर को आतंकवादियों से ख़ाली कर देगी।