14 मई 2013 - 19:30
सीरियन फ़ौजी के सीने से दिल निकाल कर चबाया।

हाल ही में वहाबी आतंकवादियों की एक और घिनौनी हरकत सामने आई है, इंटरनेट पर जारी होने वाले एक भयानक वीडियो क्लिप में सीरिया के एक विद्रोही को एक सीरियाई फ़ौजी का सीना चीर कर उसका दिल निकालते और उसे खाते दिखाया गया है.......

हाल ही में वहाबी आतंकवादियों की एक और घिनौनी हरकत सामने आई है, इंटरनेट पर जारी होने वाले एक भयानक वीडियो क्लिप में सीरिया के एक विद्रोही को एक सीरियाई फ़ौजी का सीना चीर कर उसका दिल निकालते और उसे खाते दिखाया गया है।        रविवार को इंटरनेट पर जारी किये गये इस वीडियो में अमेरिका, पश्चिमी और अरब देशों के समर्थित एक आतंकवादी को इस सीरियाई फ़ौजी के सीने को चाकू से चीरते और फिर दिल निकाल कर उसे मुंह में रखते दिखाया गया है। वीडियो में नज़र आने वाला आतंकी, सीरियाई सैनिकों को संबोधित करते हुए कहता है कि मैं क़सम खाता हूं कि तुम्हारे दिल और कलेजे से हम अपना पेट भरेंगे। न्यूयार्क में मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वाच के अधिकारी पीटर बूक्रेट का कहना है कि वीडियो में नज़र आने वाले आतंकी का नाम अबू शाकिर है और वह अलफारूक छापामार संगठन के संस्थापकों में से है। सीरिया के हुम्स इलाक़े में सक्रिय छापामार गुटों ने भी अबूशाकिर की पहचान की है क्योंकि इस से पहले जारी होने वाले एक दूसरे वीडियो में भी वह उसी पोशाक में और वैसी की अंगूठी पहने हुए है। बूक्रेट का कहना है कि दुश्मन के शव के हिस्सों को काटना जंगी अपराध है लेकिन उससे ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि अब मामला सांप्रदायिक बयानों और हिंसा तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो के बिना सेंसर किये हुए एक हिस्से में अबू शाकिर आतंकवादियों को आदेश देता हुआ नज़र आता है कि सीरियाई सैनिकों को मार कर उनका दिल खा लिया जाए। इस वीडियो के जारी होने से बश्शार असद के समर्थकों और विरोधियों में ग़ुस्सा भड़क उठा है। सीरिया में मार्च २०११ से आरंभ हुई अंशाति में फ़ौजियों सहित हज़ारों लोग मारे गये हैं। सीरियाई सरकार का कहना है कि देश में सक्रिय अधिकांश आतंकवादी विदेशी नागरिक हैं जिन्हें कुछ पश्चिमी तथा अरब देशों ख़ास कर सऊदी अरब व क़तर का समर्थन हासिल है।