हिंदुस्तान की राजधानी नई दिल्ली और उसके उपनगरीय इलाक़ों में मुसलमानों ने दमिश्क में रसूले इस्लाम स.अ. के सहाबी हज़रत हुज्र बिन अदी के मज़ार के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विरोध प्रदर्शनों में शिया व सुन्नी मुसलमानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों को शिया व सुन्नी मौलानाओं ने सम्बोधित किया और आतंकवाद की इस घटना की निंदा करते हुए इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका, इस्राईल और वहाबी आतंकवादियों के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।दूसरी ओर हिंदुस्तान के प्रमुख आलिमे दीन मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने इरना से बातचीत करते हुए पैगम्बर के महान सहाबी हज़रत हुज्र बिन अदी के मज़ार के अपमान की निंदा की और कहा कि आतंकवाद की यह घटना इस्लाम के लिए एक चुनौती है और मुसलमानों के बीच फूट डालने के लिए अमेरिका और यहूदी सरकार की साजिश का एक हिस्सा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के सभी मुसलमानों को पश्चिम की साजिशों को नाकाम करने के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।........166
5 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 416629
हिंदुस्तान की राजधानी नई दिल्ली और उसके उपनगरीय इलाक़ों में मुसलमानों ने दमिश्क में रसूले इस्लाम स.अ. के सहाबी हज़रत हुज्र बिन अदी के मज़ार के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए हैं।