नए सबूतों से यह बात स्पष्ट हो गई है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों सीरिया सरकार के विरोधी आतंकवादियों और अलकायदा को सहायता और ट्रेनिंग दे रहे हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया विरोधी गुट फ्री सीरियन आर्मी (FSA) के एक कमांडर ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि पश्चिमी देश ख़ासकर अमेरिका सीरियन आतंकवादियों और अलकायदा को जॉर्डन में ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि दो सप्ताह तक दी जा रही इस ट्रेनिंग में आतंकवादियों को विभिन्न प्रकार के हथियार इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।ओमान के खंडन के बावजूद आतंकी समूहों के कुछ दूसरे नेताओं ने भी आतंकवादियों को जॉर्डन में दी जा रही ट्रेनिंग की पुष्टि की है।जॉर्डन के सल्फ़ी उग्रवादी नेता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह जॉर्डन के नौजवानों को सीरियाई सरकार के खिलाफ लड़ाई की ट्रेनिंग दे रहे हैं।गौरतलब है कि सीरिया में मार्च 2011 से अशांति का सिलसिला बदस्तूर जारी हैं जिसमें अब तक सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ के साथ साथ हजारों निर्दोष व बेगुनाह नागरिक मारे जा चुके हैं।
2 मई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 415655
नए सबूतों से यह बात स्पष्ट हो गई है कि अमेरिका और पश्चिमी देशों सीरिया सरकार के विरोधी आतंकवादियों और अलकायदा को सहायता और ट्रेनिंग दे रहे हैं.....