1 मई 2013 - 19:30
यूरोपीय यूनियन ने इस्राईल की आलोचना की।

यूरोपीय यूनियन ने पूर्वी यरूशलम सहित पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी ढ़ांचा गिराने और लोगों को बेघर करने पर इस्राईल की आलोचना की है।

यूरोपीय यूनियन ने पूर्वी यरूशलम सहित पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी ढ़ांचा गिराने और लोगों को बेघर करने पर इस्राईल की आलोचना की है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय यूनियन ने कहा है कि यूनियन ने ज़ायोनी शासन पर जोर दिया है कि वह पश्चिमी तट में स्थापित फिलिस्तीनी बस्तियों को गिराने और फिलिस्तीनियों को जबरन बेघर करने की प्रक्रिया जल्द से जल्द रोके।फ्रांस विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप लेट ने भी अपने बयान में कहा है कि इस्राईल द्वारा ऐसी कार्यवाहियां इंटरनेशनल कानूनों का खुला उल्लंघन है और इस्राईल से सीधे तौर पर कहा है कि वह फिलिस्तीनी जमीन पर अवैध निर्माण से परहेज करे।