23 अप्रैल 2013 - 19:30
प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए नया सऊदी दल बहरैन पहुंचा

बहरैन में सरकार विरोधी क्रांतिकारी समूहों ने दावा किया है कि सऊदी सरकार की ओर से हथियार और टैंकों से लैस नए फौजी दस्ते सऊदी अरब और बहरैन को मिलाने वाले रास्ते से बहरैंन में घुस आये हैं। यह दस्ते फार्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स नामक रेसिंग की रक्षा के लिए बुलाए गए हैं

मनामह / 24 अप्रैल / 2013 बहरैन में सरकार विरोधी क्रांतिकारी समूहों ने दावा किया है कि सऊदी सरकार की ओर से हथियार और टैंकों से लैस नए फौजी दस्ते सऊदी अरब और बहरैन को मिलाने वाले रास्ते से बहरैंन में घुस आये हैं। यह दस्ते फार्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स नामक रेसिंग की रक्षा के लिए बुलाए गए हैं।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में बड़े पैमाने पर इस कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।बताया जाता है कि शनिवार को बहरैन की राजधानी मनामह में प्रदर्शन उस समय संघर्ष में तब्दील हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया और उन पर आंसू गैस के दर्जनों गोले दागे जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए।गौरतलब है कि बहरैन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बढ़ोतरी हो रही है और प्रदर्शनकारी हुकूमत की तब्दीली और अपने वैध अधिकारों के लिए बड़े पैमाने पर आवाज उठा रहे हैं।.......166