22 अप्रैल 2013 - 19:30
सऊदी सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से इस्लामी निशानियों के मिटाने की निंदा।

सऊदी अरब के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस्लामी पुरातत्वों के विध्वंस के सिलसिले में सऊदी अरब के वहाबी मुफ़्ती द्वारा दिये गये फतवे की निंदा करते हुए सऊदी मुफ्ती से इस पर पुनर्विचार की मांग की है।

23 अप्रैल 2013: सऊदी अरब के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस्लामी पुरातत्वों के विध्वंस के सिलसिले में सऊदी अरब के वहाबी मुफ़्ती द्वारा दिये गये फतवे की निंदा करते हुए सऊदी मुफ्ती से इस पर पुनर्विचार की मांग की है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस्लामी पुरातत्वों के विध्वंस के फतवे की निंदा करते हुए सऊदी मुफ्ती से उस पर पुनर्विचार की मांग की है।इन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है कि हरमैन शरीफ़ैन में विस्तार के बहाने इस्लामी पुरातत्वों का विध्वंस सही नहीं है और ऐसा करने वालों को इसके खतरनाक नतीजों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।इन लोगों ने अपने संदेश में कहा है:'इस्लामी पुरातत्वों को मिटाने का मतलब है कि आप इतिहास मिटा रहे हैं, कम से कम इन यादगार चीज़ों को म्यूज़ियम ही में बदल दीजिए ताकि मज़हबी टूरिज़्म को बढ़ावा मिले और अधिक आर्थिक फ़ायदे हासिल हों।ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों सऊदी अरब के मुफ्ती अब्दुल अजीज बिन अब्दुल्ला आले शेख ने एक विवादास्पद फतवा जारी करते हुए हरमैन शरीफ़ैन के विस्तार के लिये इस्लामी पुरातत्वों के विध्वंस की ताकीद की और कहा कि' हरमैन शरीफ़ैन में किसी भी इस्लामी निशानी का विध्वंस न केवल कि कोई हरज नहीं रखता है, बल्कि यह काम अंजाम पाना चाहिए'।