एक अमेरिकी स्रोत का कहना है कि क़तर और सऊदी अरब के राजाओं के पैसे से बेहतरीन ज़ायोनी कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है।अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे समय में जब फिलिस्तीनी बहुत बुरे आर्थिक हालात में ज़िन्दगी गुज़ार रहे हैं और एक छोटा सा घर उनके लिए एक बड़ा सपना है, क़तर के अमीर शेख अहमद बिन ऑले ख़लीफ़ा और सऊदी शासक शाह अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज सहित कई अरब देशों के शीखों के पैसों से बेहतरीन और खूबसूरत ज़ायोनी कालोनियां बनाई जा रही है, सीएनएन ने ऐसी तस्वीरें जारी की हैं जिनमें क़तर के अमीर हम्द बिन ऑले ख़लीफ़ा इस्राईल में सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ज़ायोनी कालोनियों का उद्घाटन कर रहे हैं। कहा जाता है कि क़तर के अमीर ने अब तक इस्राईल के बहुत सारे गुप्त दौरे किए हैं और उन्होंने ज़ायोनी अधिकारियों का समर्थन हासिल करने के लिए बहुत से ज़ायोनी योजनाओं के लिए बहुत ज़्यादा पैसा दिया है।...........166
14 अप्रैल 2013 - 19:30
समाचार कोड: 409465
एक अमेरिकी स्रोत का कहना है कि क़तर और सऊदी अरब के राजाओं के पैसे से बेहतरीन ज़ायोनी कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है.....