3 अप्रैल 2013 - 19:30

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलील के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल समूह 5+1 के साथ बातचीत के लिए तेहरान से आलमाती रवाना हो गया....

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलील के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल समूह 5+1 के साथ बातचीत के लिए तेहरान से आलमाती रवाना हो गया।फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और समूह 5+1 के बीच पांच और छह अप्रैल को शुक्रवार और शनिवार को कज़ाकिस्तान के शहर आलमाती में बातचीत होगी। इस चर्चा में ईरानी प्रतिनिधिमंडल, यूरोपीय संघ के विदेश नीति विभाग के प्रमुख कैथरीन इशटोन और समूह 5+1 की टीमें भाग लेंगी।ईरान और समूह 5+1 के बीच अब तक बातचीत के तीन दौर जिनेवा में दो दौर इस्तांबुल में जबकि एक दौर बगदाद, मॉस्को और आलमाती में आयोजित हो चुका है।..........166