इराक़ के तिकरीत शहर में पुलिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के सामने होने वाले आत्मघाती हमले में आठ लोग हताहत और 14 अन्य घायल हुए हैं।अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बग़दाद से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तिकरीत के पुलिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग से आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक पदार्थों से भरा ट्रक टकरा दिया जिसमें आठ लोग मारे गये। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार मरने वाले ज़्यादातर पुलिसकर्मी हैं। अल आलम टीवी चैनल के रिपोर्ट ने बताया कि मध्य तिकरीत में भी एक विस्फोट हुआ है जिसके बारे में अभी तक पूरी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि अज्ञात बंदूक़धारियों ने फल्लूजा की मस्जिद के इमाम और उनके तीन साथियों की गोली मार कर हत्या कर दी। मार्च महीने में इराक़ में विभिन्न हिंसाओं में मरने वालों की संख्या 271 हो गयी है ।.....166
31 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 404989
इराक़ के तिकरीत शहर में पुलिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के सामने होने वाले आत्मघाती हमले में आठ लोग हताहत और 14 अन्य घायल हुए हैं....