22 मार्च 2013 - 19:30

शनिवार को दमिश्क़ में सीरिया के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु शेख़ मोहम्मद सईद रमज़ान अल-बउती के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की......

शनिवार को दमिश्क़ में सीरिया के प्रमुख सुन्नी धर्मगुरु शेख़ मोहम्मद सईद रमज़ान अल-बउती के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ग़ौरतलब है कि गुरुवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ स्थित मस्जिद में एक आतंकी आत्मघाती हमले में सीरिया के वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरु डा. मोहम्मद सईद रमज़ान अल-बउती और उनके पोते सहित 48 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

अल-बउती के अंतिम संस्कार में सीरिया के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ओमरान अल-जउबी और सर्वोच्च मुफ़्ती अहमद बद्रुद्दीन हसून भी शामिल थे।

अल-बउती की अंतिम संस्कार यात्रा में भाग लेने वालों ने उनका शव कांधो पर उठा रखा था और वे अल्लाहो अकबर के नारे लगा रहे थे, लोगों में देश में हिंसा फैला रहे आतंकवादी गुटों के प्रति रोष व्याप्त था।

इस आतंकी आत्मघाती घटना के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद ने इसकी घोर निंदा करते हुए दोषियों को सज़ा दिलाने का संकल्प लिया था।