सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से मांग की है कि उत्तरी क्षेत्र में विद्रोहियों द्वारा किये गये रसायनिक आक्रमण की स्वतंत्र जांच की जाए। संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि, बश्शार जाफरी ने गुरुवार को महासचिव बान की मून ने एलेप्पो में सरकार विरोधियों द्वारा रसायनिक आक्रमण की जांच की मांग की। बश्शार जाफरी ने कहा है कि सीरिया में विद्रोहियों और अन्नसरा गुट द्वारा हर प्रकार की आतंकवादी कार्यवाही यह दर्शाती है कि वह अपनी आतंकवादी व राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सीरियाई जनता के जनसंहार पर तैयार हैं। सीरिया के एक सांसद फैसल अज़ूज़ ने भी सीरियाई विद्रोहियों को शस्त्र दिये जाने से युरोपीय देशों को न रोकने के अमरीकी विदेशमंत्री के हालिया बयान की ओर संकेत करते, एलेप्पो में आतंकवादियों के रसायनिक आक्रमणों का ज़िम्मेदार अमरीका और क़तर को बताया है। याद रहे सीरिया में आतंकवादियों ने गत मंगलवार को एलेप्पो के खानुलअसल नामक क्षेत्र पर रसायनिक राकेट बरसाए जिससे २५ लोग मारे गये और १०० से अधिक लोग घायल हुए। रूस और ईरान ने भी सीरिया में आतंकवादियों द्वार
20 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 401890
सीरिया ने संयुक्त राष्ट्र से मांग की है कि उत्तरी क्षेत्र में विद्रोहियों द्वारा किये गये रसायनिक आक्रमण की स्वतंत्र जांच की जाए।