ऑले सऊद राजशाही ने देश के विभिन्न शहरों में ह्युमन राइट्स के बहुत से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।लेबनान के अल-मिनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ऑले सऊद की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने बरीदः शहर से ह्युमन राइट्स के कई कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर के बाद में ना मालूम जगह पर पहुँचा दिया। ऑले सऊद की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने कल मक्के में शिया आलिमे दीन शेख़ बद्रुत तालिब को गिरफ्तार कर लिया था। सऊदी अरब के सियासी नेताओं का कहना है कि ऑले सऊद राजशाही का मक़सद कैदियों की आज़ादी के बारे में जन आंदोलन के फिर से शुरू होने को रोकने की कोशिश है। बरीदः शहर की जनता ने कल ऑले सऊद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राजनीतिक कैदियों की आज़ादी की मांग की थी। यह ऐसी हालत में है कि जब सऊदी अरब में छह मार्च से आले सऊद तानाशाही के विरूद्ध प्रदर्शनों में तेजी आने के बाद ऑले सऊद राजशाही को मजबूरन उन सौ बंदियों को आज़ाद करना पड़ा जिनको उसने देश के सेंट्रल इलाके में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया था।
20 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 401700
ऑले सऊद राजशाही ने देश के विभिन्न शहरों में ह्युमन राइट्स के बहुत से कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.......