ईरान के रेडियो व टीवी की विदेश सर्विस के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के टीवी चैनलों पर पाबंदी, यूरोपीय संघ के ग़ैरक़ानूनी होने की निशानी है। डाक्टर मुहम्मद सरअफ़राज़ ने एक कॉंफ़्रेंस में पश्चिम द्वारा ईरानी टीवी चैनलों पर पाबंदी के विरोध में बोलते हुए कहा कि पहली बार दुनिया में किसी ने चैनलों पर पाबंदी लगाई गयी है और यह यूरोपीय संघ की तर्कहीनता और ईरानी संचार माध्यमों के प्रभाव की निशानी है। उन्होंने इस बात की तरफ़ इशारा करते हुए कि यूरोपीय देश, ईरान के रेडियो व टीवी की विदेश सेवा के चैनलों पर पाबंदी लगा कर उनकी आवाज़ दबाने में कामयाब नहीं हो सकेंगे बल्कि अपनी ही बेइज़्ज़ती करेंगे, कहा कि यूटेल सेट का प्रमुख एक ज़ायोनी है जो दूसरे सैटेलाइट चैनलों को लेटर लिख कर ईरान के टीवी चैनलों पर पाबंदी लगाने की मांग करता है लेकिन बहुत कम लोगों ने उसकी बात क़ुबूल की है। डाक्टर सरअफ़राज़ ने ज़ोर देकर कहा कि हमें इस तरह की पाबंदियों पर हमें बिल्कुल भी चिंता नहीं है क्योंकि इससे यह पता चलता है कि हम अपने टार्गेट तक पहुंच गए हैं और किस सीमा तक प्रभावी रहे हैं।
13 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 399973
ईरान के रेडियो व टीवी की विदेश सर्विस के प्रमुख ने कहा है कि ईरान के टीवी चैनलों पर पाबंदी, यूरोपीय संघ के ग़ैरक़ानूनी होने की निशानी है...