ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि जब भी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत के लिये रास्ता तैयार हो जाएगा तो सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई खुद इसका ऐलान कर दे देंगे।मिस्टर अली अकबर सालेही ने ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत के बारे में कहा कि जब भी बातचीत के लिए हालात अनुकूल होंगे, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनई खुद ही ऐलान कर देंगे कि अब हालात ऐसे हैं कि बातचीत की जा सकती है और उसी समय बातचीत अंजाम पाएगी।ईरान के विदेश मंत्री ने इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर द्वारा अमेरिका के साथ बातचीत और उनकी ओर से बातचीत की शर्तें बयान किए जाने के बारे में उनके बयान की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि जैसा कि सुप्रीम लीडर ने कहा है अमेरिका एक तरफ तो मतभेद को सुलझाने के लिए बातचीत की बात करता है, लेकिन दूसरी ओर ईरान के खिलाफ अपनी धमकी भरी नीतियां जारी रखे हुए है, औऱ यह दोनों चीज़ें एक साथ जमा नहीं हो सकती हैं।
13 फ़रवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 390999
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि जब भी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत के लिये रास्ता तैयार हो जाएगा तो सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई खुद इसका ऐलान कर दे देंगे.......