4 फ़रवरी 2013 - 20:30

अमेरिका के साइंस और टेक्नॉलोजी 2012 के गोल्ड मेडिल जीतने वाले साइंटिस्ट और आविष्कारकों के चयन के बाद जिस की लिस्ट मे ईरान के भी एक डॉक्टर का नाम मौजूद है

अमेरिका के साइंस और टेक्नॉलोजी 2012 के गोल्ड मेडिल जीतने वाले साइंटिस्ट और आविष्कारकों के चयन के बाद जिस की लिस्ट मे ईरान के भी एक डॉक्टर का नाम मौजूद है अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस मे आयोजित एक समारोह मे इन वैज्ञानिकों को अवार्ड से सम्मानित किया।इसना की रिपोर्ट के अनुसार बराक ओबामा ने इस समारोह में 23 वैज्ञानिक और आविष्कारकों को जिसमें डॉक्टर गुलाम अली भी मौजूद थे, साइंस और टेक्नॉलोजी का नेशनल मेडिल दिया और अवार्ड पाने वालों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की ।नेशनल मेडिल ऑफ साइंस की नींव 1959 में रखी गई जो व्हाइट हाउस के नेशनल साइंस फाउंडेशन की निगरानी मे चल रहा है।नेशनल मेडिल ऑफ टेक्नॉलोजी की स्थापना 1980 में अमेरिका के पेटेंट और बिजनेस ट्रेडमार्क कार्यालय की निगरानी मे हुई ।मेडिल पाने वालों मे डॉक्टर गुलाम अली भी मौजूद थे उनके मशहूर होने का कारण लेज़िक सर्जरी का आविष्कार है जिसकी मदद से कमजोर नजर वालों की रौशनी, बिना चश्मा के फिर से वापस आ सकती है। डॉक्टर पैमान 1368 में सरकारी पेटेंट कार्यालय मे लेज़िक सर्जरी का अभिलेख करवा कर नेत्र विज्ञान (ऑप्थल्मोलॉजी) की दुनिया में बड़ी तब्दीली लाए।व्हाइट हाउस के अनुसार, इन पुरस्कारों का अधिक रूझान नियोक्ताओं की ओर रहा, क्यों कि इस अवार्ड के पाने वालों में से इस समय कुछ रिटाएर्ड हो चुके हैं।............166