26 जनवरी 2013 - 20:30

आज पूरे हिंदुस्तान में 64वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर दिल्‍ली के राजपथ पर हिंदुस्तानी फ़ौज ने ताक़त और बहादुरी का प्रदर्शन किया,

आज पूरे हिंदुस्तान में 64वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। इस मौके पर दिल्‍ली के राजपथ पर हिंदुस्तानी फ़ौज ने ताक़त और बहादुरी का प्रदर्शन किया, वहीं कई राज्यों और मंत्रालयों की झांकियों ने देश की सांस्कृतिक विविधिता की छटा ‌बिखेरी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने झंडा फहराया, जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। उसके तुरंत बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य मेहमान थे।