फ़िलिस्तीन के साप्ताहिक मैगज़ीन "अल-मिनार" का कहना है कि बहरैन में पब्लिक के आंदोलन की कामयाबी इलाक़े में पश्चिम से जुड़ी दूसरी तानाशाह सरकारों के मिटने का कारण बन जाएगी। फ़िलिस्तीन की साप्ताहिक मैगज़ीन "अल-मिनार" ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में लिखा है कि अमेरिका और सऊदी अरब, बहरैन में ऑले ख़लीफ़ा सरकार का सपोर्ट इसलिए कर रहे हैं कि वह यह सोच रहे हैं कि ऑले खलीफ़ा सरकार के ख़त्म होने से फ़ार्स की खाड़ी के इलाक़े में दूसरी अरब सरकारों के ख़ात्मे का कारण बन जाएगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका बहरैन में सार्वजनिक प्रदर्शनों को ताक़त द्वारा ख़त्म करने की पालीसी का इसलिए सपोर्ट कर रहा है कि बहरैन में किसी भी सियासी तब्दीली से एरिये में वाशिंगटन के हित खतरे में पड़ जाएंगे। इस मैगज़ीन ने अरब और यूरोपीय राजनयिक सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अमेरिका बहरैन में पब्लिक के विरोध और झड़पों की ख़बरों को सामने आने से रोकने के लिए सऊदी अरब और कतर के साथ सहयोग कर रहा है।............166
10 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 380769
फ़िलिस्तीन के साप्ताहिक मैगज़ीन "अल-मिनार" का कहना है कि बहरैन में पब्लिक के आंदोलन की कामयाबी इलाक़े में पश्चिम से जुड़ी दूसरी तानाशाह सरकारों के मिटने का कारण बन जाएगी.......