29 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 377043
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री सैयद समसाम बुखारी ने कहा है कि ईरान-पाकिस्तान गैस पाइप लाइन परियोजना के व्यवहारिक होने की दशा में पाकिस्तान में ऊर्जा संकट का अंत हो सकता है..............
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री सैयद समसाम बुखारी ने कहा है कि ईरान-पाकिस्तान गैस पाइप लाइन परियोजना के व्यवहारिक होने की दशा में पाकिस्तान में ऊर्जा संकट का अंत हो सकता है। ईरान के तेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सैयद समसाम बुखारी ने कहा कि विदेशी दबावों के बावजूद पाकिस्तान ने ईरान-पाकिस्तान गैस पाइप लाइन परियोजना को मंजूरी दी है और इस परियोजना से पाकिस्तान में गैस के संकट का अंत होगा। उन्होंने ने कहा कि पाकिस्तान की विदेश नीति का आधार राष्ट्रीय के हित हैं। याद रहे ईरान और पाकिस्तान के मध्य समझौते के अंतर्गत ईरान 2014 से पाकिस्तान को प्रतिदिन 21 मिलयन 5 लाख क्यूबिक मीटर गैस देगा।
................
166