21 दिसंबर 2012 - 20:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में विदेश समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए कार बम के विस्फोट में कम से 5 व्यक्ति हताहत और दर्जनों घायल हुए।

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में विदेश समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए कार बम के विस्फोट में कम से 5 व्यक्ति हताहत और दर्जनों घायल हुए। यह विस्फोट दमिश्क़ के पूर्वी इलाक़े क़बून में एक बाज़ार में हुआ। क़बून क्षेत्र में इस कार में चोरफंदा लगा हुआ था। इस बीच सीरियाई सेना ने बताया कि राजधानी दमिश्क़ के शबआ इलाक़े में विदेश समर्थित आतंकवादियों के साथ लड़ाई में सेना का रेजिमेंट लीडर मारा गया। उधर दमिश्क़ स्थित फ़िलिस्तीनियों के यर्मूक कैंप के निकट हज्र अल-अस्वद इलाक़े में सीरियाई सेना और आतंकवादियों के बीच लड़ाई जारे रहने की रिपोर्ट है। अभी हाल में संयुक्त राष्ट्र संघ की ताज़ा रिपोर्ट में इस तथ्य का उल्लेख हुआ है कि अब तक 29 देशों के आतंकवादियों ने सीरिया में घुसपैठ की है जो बश्शार असद की सरकार को गिराने के लिए इस देश में आतंकवादी कृत्य कर रहे हैं। इन आतंकवादियों में अधिकांश सलफ़ी (वहाबी) हैं। ज्ञात रहे सीरिया की समस्या के संबंध में 30 जून को जनेवा बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और सीरिया के पड़ोसी देश सीरिया में एक ऐसी ट्रान्ज़िशनल सरकार के गठन पर सहमत हुए थे जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का प्रतिनिधित्व हो किन्तु जुलाई के आरंभ में पेरिस में सीरिया के तथाकथित मित्र देशों की बैठक में ये देश जनेवा बैठक की सहमति से पीछे हट गए और बश्शार असद से सत्ता से हटने की ज़िद्द करने लगे। रूस और चीन पश्चिम की बश्शार असद से सत्ता से हटने की मांग के मुखर विरोधी हैं। रूस जनेवा सहमति के आधार पर सीरिया की समस्या के राजनैतिक समाधान पर बल देता है ............. 166