इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति ने महाशक्तियों को पर्यावरण की तबाही का मूल कारण बताया है। मुहम्मद रज़ा रहीमी ने बुधवार के दिन तेहरान में पर्यावरण की १२वीं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के उद्धघाटन समारोह में कहा कि विश्व स्तर पर पर्यावरण की तबाही का मूल कारण विश्व की महाशक्तियां हैं जो शस्त्र उत्पादन, रसायनिक शस्त्रों के प्रयोग और परमाणु शस्त्रों के प्रयोग में किसी भी मानवीय सीमा में विश्वास ही नहीं रखते। उन्होंने कहा कि ओज़ोन परत को तबाह करने वाले गैस, अधिकतर उद्योगिक देशों में पैदा होते हैं और इसकी हानि की क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। तेहरान में १२वीं अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण प्रदर्शनी में देश विदेश की ५०० कंपनियों ने भाग ले रही हैं। यह प्रदर्शनी २२ दिसम्बर तक चलेगी। ........... 166
18 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 373766
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति ने महाशक्तियों को पर्यावरण की तबाही का मूल कारण बताया है.....