16 दिसंबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने विदेशों में ईरानी नागरिकों पर लगाए जाने वाले आरोपों को ईरान के विरुद्ध पश्चिम के षडयंत्रों का एक भाग बताया है.....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने विदेशों में ईरानी नागरिकों पर लगाए जाने वाले आरोपों को ईरान के विरुद्ध पश्चिम के षडयंत्रों का एक भाग बताया है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने ईरान के पूर्व राजनयिक नुसरतुल्लाह ताजीक के विरुद्ध आरोपों के केस को ख़त्म किये जाने के संदर्भ में कहा कि बहुत खेद की बात है कि कुछ पश्चिमी देशों ने ईरानी नागरिकों पर आरोप लगा कर ईरान के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किया है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने इस प्रकार की सुनियोजित कार्यवाहियों को ईरानी राष्ट्र पर अधिक दबाव डालने का प्रयास बताया और कहा कि इस षडयंत्र के अंतर्गत विभिन्न ईरानी नागरिकों पर एसे सामान के व्यापार का आरोप लगाया जाता है जो उन की दृष्टि में प्रतिबंधित होता है और इस दौरान मानवाधिकारों का बड़ी सरलता से उल्लंघन किया जाता है। याद रहे ब्रिटेन में एक न्यायाल ने गुरुवार को , जार्डन में ईरान के पूर्व राजनयिक नुसरतुल्लाह ताजीक को रिहा किये जाने का आदेश दिया है। वे ब्रिटेन के डरहम विश्व विद्यालय में पढ़ाते थे किंतु अमरीका की फेडरल पुलिस द्वारा ईरान के लिए प्रतिबंधित सामान खरीदने के आरोप में उन्हें ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया था। .......... 166