14 दिसंबर 2012 - 20:30

बम विस्फोट, ईरानी तीर्थयात्रियों के कारवां के मार्ग में इराक़ के उत्तरी नगर सामर्रा के अलक़िला क्षेत्र में हुआ। इस विस्फोट में २० अन्य तीर्थयात्री घायल भी हुए हैं.......

इराक़ में शुक्रवार को होने वाले एक कार बम विस्फोट में २ ईरानी तीर्थयात्री शहीद हो गये। इराक़ी सूत्रों के अनुसार कार बम विस्फोट, ईरानी तीर्थयात्रियों के कारवां के मार्ग में इराक़ के उत्तरी नगर सामर्रा के अलक़िला क्षेत्र में हुआ। इस विस्फोट में २० अन्य तीर्थयात्री घायल भी हुए हैं। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को अपने घेरे में लेकर ज़िम्मेदारों को पकड़ने का प्रयास आरंभ कर दिया है। इराक़ में शीआ मुसलमानों पर आक्रमण प्रायः होते रहते हैं।. ........ 166