10 दिसंबर 2012 - 20:30

फ़िलिपीन में चार दिसंबर को आए तूफ़ान से मरने वालों की संख्या 700 के पार हो गयी है जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं........

फ़िलिपीन में चार दिसंबर को आए तूफ़ान से मरने वालों की संख्या 700 के पार हो गयी है जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं।फ़िलिपीन के नागरिक रक्षा विभाग ने मंगलवार को बयान में बताया कि तूफ़ान बोफा से मरने वालों की संख्या 714 हो गयी है।इस बयान में आया है कि 15 हज़ार घर ध्वस्त हो गए जबकि 890 व्यक्ति अभी भी लापता हैं।रिपोर्टों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि राहत कर्मियों को अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में शव मिल रहे हैं।आज इससे पूर्व फ़िलिपीन के कृषि विभाग ने बताया कि इस देश में बोफा तूफ़ान से 18 प्रांतों में 26 हज़ार हेक्टर क्षेत्रफल पर फ़सल प्रभावित हुयी है।दसियों हज़ार लोग आपातकालीन ठिकानों में शरण लेने पर विवश हैं।........166