इस्लामी रिपब्लिक ईरान की न्यायपालिका के ह्युमन राइट्स सुप्रीम काउंसिल ने ऐलान किया है कि अमेरिका, मानवाधिकार का अलमबरदार होने की योग्यता नहीं रखता है।इस काउंसिल ने एक बयान जारी करके ऐलान किया कि पश्चिमी देश ख़ासकर अमरीका, दुनिया में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं इसलिए वह मानवाधिकार के अलमबरदार बनने की योग्यता नहीं रखते हैं।दस दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के मौके पर जारी हुए बयान में कहा गया है कि मानवाधिकार दिवस, पश्चिम के वास्तविक चेहरे से पर्दा उठाने का सबसे अच्छा मौका है। ईरान के न्यायपालिका के मानवाधिकार उच्च परिषद (ह्युमन राइट्स सुप्रीम काउंसिल) ने इस बयान में दुनिया में अमरीका और कुछ अन्य पश्चिमी देशों की ओर से मानवाधिकार के मामले से अवैध लाभ उठाने पर अफ़सोस करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ (U.N) को संबोधित करते हुए कहा कि इस बात की ज़रूरत है कि यह इंटर-नेशनल संस्था, मानवाधिकार के बहाने इस खुले आतंकवाद की सुरक्षा करने से परहेज करे।इस बयान में ईरान की ओर से मानवाधिकारों के पूरी पाबंदी पर जोर देते हुए न्यायपालिका के मानवाधिकार परिषद ने कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान सभी मैदानों में मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए तैयार रहा है और रहेगा और मानवाधिकार से अवैध लाभ उठाने का हमेशा विरोध करके मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दुनिया के आज़ाद मुल्कों के साथ सहयोग के लिए हमेशा तैयार है।...........166
9 दिसंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 371289
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की न्यायपालिका के ह्युमन राइट्स सुप्रीम काउंसिल ने ऐलान किया है कि अमेरिका, मानवाधिकार का अलमबरदार होने की योग्यता नहीं रखता है........