24 नवंबर 2012 - 20:30

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी ने तुर्की के प्राइम मिनिस्टर और पार्लियामेंट स्पीकर से मुलाक़ात में सीरिया और फ़िलिस्तीन के मुद्दों पर विचार विमर्श किया..............

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी ने तुर्की के प्राइम मिनिस्टर और पार्लियामेंट स्पीकर से मुलाक़ात में सीरिया और फ़िलिस्तीन के मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
डाक्टर लारीजानी ने जो सीरिया और लेबनान का दौरा पूरा करके शनिवार को तुर्की पहुंचे हैं तुर्की के स्पीकर जमील चीचक और प्राइम मिनिस्टर रजब तैयब अर्दोग़ान से अपनी मुलाक़ातों में इलाक़े के हालात और ख़ास तौर से सीरिया तथा फ़िलिस्तीन के मुद्दों की समीक्षा की। डाक्टर अली लारीजानी ने मीडिया को बताया कि आठ दिवसीय ग़ज़्ज़ा जंग पर तुर्क अधिकारियों से विस्तार से बात हुई। डाक्टर अली लारीजानी ने तुर्की में कर्बला के शहीदों की याद में आयोजित मजलिसे अज़ा (शोक सभा) को संबोधित करते हुए आठ दिवसीय ग़ज़्ज़ा युद्ध में इस्लामी प्रतिरोध की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि अब ज़रूरत इस बात की है कि इस्लामी दुनिया फ़िलिस्तीन और ग़ज़्ज़ा के ज़बानी समर्थन से आगे बढ़ते हुए उसकी स्ट्राटेजिक और आर्थिक मदद करे।

.........
166