20 नवंबर 2012 - 20:30

ईरान की संसद में विदेश नीति व राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख श्री अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने मंगलवार को तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जो देश सीरिया के सशस्त्र गुटों को हथियार सप्लाई करके इस देश के संकट को बढ़ाना चाहते हैं .............

ईरान की संसद ने सीरिया में सशस्त्र गुटों के समर्थक देशों से मांग की है कि वे अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करें।ईरान की संसद में विदेश नीति व राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख श्री अलाउद्दीन बोरूजेर्दी ने मंगलवार को तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जो देश सीरिया के सशस्त्र गुटों को हथियार सप्लाई करके इस देश के संकट को बढ़ाना चाहते हैं उन्हें इस देश में शांति व स्थिरता लाने के प्रयासों के परिप्रेक्ष्य में तुरंत दमिश्क़ के संबंध में अपनी नीति को परिवर्तित करना चाहिए। उन्होंने तेहरान में सीरिया की राष्ट्रीय वार्ता की दो दिवसीय बैठक के सकारात्मक परिणामों की ओर संकेत करते हुए कहा कि आशा है कि यह बैठक सीरिया में संकट के समाधान में सहायता और राजनैतिक वार्ता आरंभ करने हेतु एक उचित अवसर सिद्ध होगी। ज्ञात रहे कि इस बैठक में सीरिया के सत्तापक्ष और विपक्षी दल, देश में शांति व स्थिरता की स्थापना हेतु आगे भी वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए हैं।............166