अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कराची और क्वेटा के हालात को खराब करने में तीसरी ताकत शामिल है।इस्लामाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गृहमंत्री रहमान मलिक ने कल शिया और सुन्नी उल्मा से मुलाकात के बाद संवाददाताओं को बताया कि शिया और सुन्नी में मुठभेड़ कराने का षड़यंत्र विफल हो गया है। तीसरी शक्ति कराची और क्वेटा के हालात को खराब करने की प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उल्मा के साथ मुहर्रम का प्रोग्राम तय कर लिया गया है। रहमान मलिक ने कराची और क्वेटा में खतरनाक आतंकवादी घटनाओं की आशंका जताते हुए कहा कि तीसरी शक्ति के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं और राष्ट्र को इन तथ्यों से जल्द सूचित करेंगे।इससे पहले भी रहमान मलिक ने इसी तरह के दावे कर पाकिस्तान की स्थिति को खराब करने में तीसरी शक्ति को शामिल बताया था जबकि पाकिस्तान की जनता का कहना है कि सरकार, देश में शांतिपूर्ण बनाये में विफलता को छिपाने के लिए तीसरी शक्ति का बहाना बना रही है।......166
12 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 364391
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कराची और क्वेटा के हालात को खराब करने में तीसरी ताकत शामिल है।