इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईरान फार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों में स्थिरता व शांति को अपनी सुरक्षा समझता है और सदैव इस क्षेत्र और पड़ोसी देशों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता आया है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने बुधवार की रात कुवैत में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान इस ओर संकेत करते हुए कि फार्स की खाड़ी की सुरक्षा क्षेत्र के सभी राष्ट्रों से संबंधित है कहा कि शत्रु यह चाहते हैं कि क्षेत्र में विवाद पैदा करके अपनी उपस्थिति बनाए रखें और इस संदर्भ में वे अपने प्रभाव वाले संचार माध्यमों द्वारा कुप्रचार और झूठी ख़बरें फैलाते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ज़ायोनी और अमरीकी कभी कभी धमकीपूर्ण स्वर में बात करते हैं और ईरान भी इस प्रकार की बातों का उत्तर देता है क्योंकि यदि ज़ायोनियों का उत्तर नहीं दिया जाएगा तो वे क्षेत्रीय राष्ट्रों के घरों में भी घुसने का प्रयास करेंगे और ईरान द्वारा इस प्रकार के उत्तर वास्तव में क्षेत्रीय राष्ट्रों की सुरक्षा के लिए हैं। राष्ट्रपति ने इस संवाददाता सम्मेलन में इस बात पर बल देते हुए कि सीरियाई जनता का अधिकार पूर्ण रूप से उन्हें दिया जाना चाहिए और राष्ट्रीय सहमति से चुनाव का आयोजन होना चहिए कहा कि देश को सैकड़ों वर्षों के लिए प्रशासन व व्यवस्था की आवश्यकता होती है और जनता को एक दूसरे से मित्रता के साथ रहना चाहिए और जो लोग आज सीरिया में युद्ध का बिगुल बजा रहे हैं वह निश्चित रूप से इस देश की जनता के मित्र नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अमरीकियों के पास तर्क के रूप में हथियारों के अलावा कुछ नहीं है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद कुवैत की यात्रा समाप्त करके स्वदेश लौट आए हैं।..........166
17 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 357641
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईरान फार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों में स्थिरता व शांति को अपनी सुरक्षा समझता है और सदैव इस क्षेत्र और पड़ोसी देशों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता आया है.........