14 अक्टूबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप तत्काल रोके जाने की आवश्यकता पर बल दिया.....

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने सीरिया में विदेशी हस्तक्षेप तत्काल रोके जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद ने सीरिया के मामलों में राष्ट्र संघ तथा अरब लीग के संयुक्त दूत अख़ज़र इब्राहीमी से तेहरान में अपनी मुलाक़ात में कहा कि सीरिया में जो लोग भी हस्तक्षेप कर रहे हैं उन्हें पीछे हटना चाहिए और सीरियाई जनता की इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीरिया में हिंसा का अर्थ पूरे क्षेत्र में अशांति का विस्तार है और यदि सीरिया की अखंडता को क्षति पहुंचती है तो देश के क़बालीय ढांचे के दृष्टितग दसियों साल तक अस्थिरता रहेगी।
राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने कहा कि यदि सीरिया की जनता को हस्तक्षेप से मुक्ति मिल जाए तो वह पारदर्शी चुनाव आयोजित करने में सफल होगी।
इस मुलाक़ात में अख़ज़र इब्राहीमी ने कहा कि सीरिया संकट के समाधान में ईरान की मूल भूमिका है।
श्री इब्राहीमी रविवार को तेहरान पहुंचे और सोमवार को वह इराक़ की राजधानी बग़दाद रवाना होंगे।

........
166