1 अक्टूबर 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना की संयुक्त कमान के प्रमुख जनरल हसन फिरोज़ाबादी ने कहा है कि अमेरिका के साथ संबंध किसी भी तरह से ईरानी राष्ट्र के हित में नहीं हैं..........

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना की संयुक्त कमान के प्रमुख जनरल हसन फिरोज़ाबादी ने कहा है कि अमेरिका के साथ संबंध किसी भी तरह से ईरानी राष्ट्र के हित में नहीं हैं। सशस्त्र सेना के जनसंपर्क की रिपोर्ट के अनुसार जनरल फिरोज़ाबादी ने देश के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने बयान देते हुए कहा कि जैसा कि सुप्रीम लीडर ने कहा है अमेरिका के साथ संबंध भेड़िये और बकरी के संबंध हैं और जब तक अमेरिका अपनी सुधार नहीं लेता उसके साथ ईरानी राष्ट्र संबंध नहीं बनाएगा। जनरल फिरोज़ाबादी ने कहा कि अमेरिकी जनता लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित है। ईरान की सशस्त्र सेना की संयुक्त कमान के प्रमुख जनरल फिरोज़आबादी ने कहा कि अमेरिका की ओर से क़ुद्दस की ग़ासिब सरकार का समर्थन, सीरिया के मामलों में हस्तक्षेप और इस्लाम विरोधी अपमानजनक फिल्म की तैयारी जैसी अमेरिकी कार्यवाहियों से मुस्लिम समुदाय बहुत दुखी और क्रोधित है।........166