ज़ायोनी शासन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों की अवहेलना करते हुए एक बार फिर लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन किया।लेबनानी सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस्राईल का एक गश्ती वाहन सोमवार को लेबनान और अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के बीच सीमावर्ती बाड़ से दक्षिणी लेबनान के मैसुल जबल गांव के निकट प्रविष्ट हुआ। इस्राईल के इस भड़काउ क़दम से क्षेत्र में लेबनानी सेना की टुकड़ियां चौकस हो गयीं।ज़ायोनी शासन द्वारा लेबनान का ज़मीनी अतिक्रमण ऐसी स्थिति में है जब ज़ायोनी युद्धक विमान लेबनान के ऊपर उड़ान भर इस देश की संप्रभुता का उल्लंघन आए दिन करते रहते हैं। ज़ायोनी शासन प्रस्ताव क्रमांक 1701 सहित संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों की अवहेलना कर लेबनान की संप्रभुता का सदैव उल्लंघन करता है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 1701 के आधार पर जिससे लेबनान और ज़ायोनी शासन के बीच युद्ध विराम का मार्ग प्रशस्त हुआ, इस्राईल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए किन्तु यह शासन इन प्रस्तावों की अवहेलना कर लेबनान की ज़मीनी, हवाई और समुद्री सीमाओं का उल्लंघन करता रहता है।हालिया सप्ताहों में लेबनान की संप्रभुता के उल्लंघन में तेज़ी आने पर लेबनान की अनेक हस्तियों ने तीव्र प्रतिक्रिया जताई है। इसी संदर्भ में लेबनानी राष्ट्रपति मीशल सुलैमान ने ज़ायोनी शासन के अतिक्रमणकारी कृत्यों की निंदा करते हुए इस्राईल से लेबनान की रक्षा के लिए हिज़्बुल्लाह के सशस्त्र रहने को आवश्यक बताया।लेबनानी राष्ट्रपति ने कहा कि जो लोग जनप्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह को निशस्त्र करना चाहते हैं वास्तव में ऐसे लोग शत्रु के बुरे लक्ष्यों की दिशा में बढ़ रहे हैं जबकि हिज़्बुल्लाह लेबनानी सेना के कांधे से कांधा मिलाकर ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।यह ऐसी स्थिति में है कि लेबनानी संसद में हिज़्बुल्लाह धड़े के सदस्य नवार साहेली ने भी इस बात पर बल दिया कि विदेशी षड्यंत्र व नुक़सान लेबनान की रक्षा लेबनानी राष्ट्र, सेना और प्रतिरोध के त्रिकोण पर निर्भर है।........166
1 अक्टूबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 353148
ज़ायोनी शासन ने अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों की अवहेलना करते हुए एक बार फिर लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन किया। लेबनानी सेना की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस्राईल का एक गश्ती वाहन सोमवार को लेबनान और अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के बीच सीमावर्ती बाड़ से दक्षिणी लेबनान के मैसुल जबल गांव के निकट प्रविष्ट हुआ। इस्राईल के इस भड़काउ क़दम से क्षेत्र में लेबनानी सेना की टुकड़ियां चौकस हो गयीं..........