विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा है कि सीरिया के बारे में ईरान की नीति पारदर्शी और स्पष्ट है। उन्होंने साप्ताहिक प्रेस कांफ़्रेंस में कल रात क़ाहिरा बैठक के बारे में कहा कि इस जैसी बैठकों में संभव है भिन्न दृष्टिकोण पाये जाए जो परामर्श और विचार विमर्श से हल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीरिया के संकट का बेहतरीन समाधान, विचार विमर्श से प्राप्त किया जाना चाहिए। मेहमान परस्त ने कहा कि सीरिया का संकट विदेशी हस्तक्षेप और कुछ देशों की विरोधाभासी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीरिया में झड़पों से किसी को लाभ नहीं होगा और इसकी आग सभी को अपनी चपेट में ले लगी। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान की उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली के तुर्की दौरे के अवसर पर यूरोपी संघ की विदेश नीति संयोजक कैथरीन एश्टन से उनकी संभावित भेंट के बारे में कहा कि इस भेंटवार्ता में मास्को वार्ता के बारे में विचार विमर्श होगा। रामीन मेहान परस्त ने अमरीका में बनाई गयी अपमान जनक फ़िल्म के बारे में कहा कि धार्मिक आस्थाओं और ईश्वरीय धर्मों का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकारीय नहीं है और जो इस प्रकार की अपमान जनक कार्यवाही कर रहे हैं वे ईश्वरीय धर्म विशेषकर इस्लामी जागरूकता से भयभीत है। उन्होंने कहा कि यदि इस्लामी देश ज़ायोनी शासन के बहिष्कार का इरादा रखते हों और इस मार्ग से अपनी एकजुटता को सुदृढ़ करना चाहते हों तो ईरान उसका स्वागत करेगा।समाचार समाप्त....166
17 सितंबर 2012 - 19:30
समाचार कोड: 349002
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने कहा है कि सीरिया के बारे में ईरान की नीति पारदर्शी और स्पष्ट है। उन्होंने साप्ताहिक प्रेस कांफ़्रेंस में कल रात क़ाहिरा बैठक के बारे में कहा कि इस जैसी बैठकों में संभव है भिन्न दृष्टिकोण पाये जाए जो परामर्श और विचार विमर्श से हल हो सकते हैं।..........