13 सितंबर 2012 - 19:30

इराक़ी राष्ट्र ने इस देश के अनेक नगरों में प्रदर्शन कर पैग़म्बरे इस्लाम के अनादर पर आधारित इस्लाम के शत्रुओं के घृणित कृत्य पर अपना आक्रोश प्रकट किया............

इराक़ी राष्ट्र ने इस देश के अनेक नगरों में प्रदर्शन कर पैग़म्बरे इस्लाम के अनादर पर आधारित इस्लाम के शत्रुओं के घृणित कृत्य पर अपना आक्रोश प्रकट किया। इराक़ के धार्मिक शिक्षा केन्द्र के शिक्षक शैख़ सादिक़ अलहसनावी ने आज अलआलम से बातचीत में इराक़ की राजधानी बग़दाद, पवित्र नगर नजफ़ और कूत सहित इस देश के अनेक नगरों में पैग़म्बरे इस्लाम के अनादर पर आधारित अमरीकी फ़िल्म की निंदा में इराक़ी जनता के प्रदर्शन की ओर संकेत करते हुए कहाः मुसलमानों को चाहिए कि एकता व दृढ़ संकल्प के साथ इस नए षड्यंत्र के विरुद्ध डट जाएं जिसे ज़ायोनियों और अमरीकियों ने रचा है।

...........
166